{"_id":"69b0494188723f18380a7a8d","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-agra-news-c-421-1-pin1001-3265-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
पिनाहट। पिनाहट क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुनीम पुत्र तिलक सिंह निवासी भूप का पुरा थाना नगरा जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) मंगलवार की देर शाम पिनाहट से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गांव उमरेठा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बासाैनी ने बताया मृतक की पहचान मुनीम पुत्र तिलक सिंह के रूप में हुई है। अज्ञात वाहन की जांच की जा रही है।
इंसेट
बाइकों की भिंड़त में दो भाई घायल
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को दो बाइकों में आमने-सामने की भिंडत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नगला जार पोईया निवासी मोहित पुत्र राम खिलाड़ी अपने चचेरे भाई सोनू के साथ हाई स्कूल की परीक्षा देकर घर वापस लौट रहा था। निबोहरा थाना क्षेत्र के शाहवेद निबोहरा मार्ग पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए।