फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider crushed by unknown vehicle father dies Mother and son seriously injured

Etah News: अज्ञात वाहन ने रौंदे बाइक सवार, पिता की मौत; मां और बेटे गंभीर घायल

Thu, 20 Jun 2024 08:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 08:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई। वहीं मां और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Bike rider crushed by unknown vehicle father dies Mother and son seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत कंगरौल गांव के समीप हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती और बेटे को टक्कर मार दी। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव पनवा थाना कुरावली जिला मैनपुरी निवासी जोध सिंह (50) पत्नी सुनीता और पुत्र सुमित को साथ लेकर बाइक से जलेसर क्षेत्र में अपनी किसी रिश्तेदारी में गए थे। बृहस्पतिवार को घर वापस लौटते समय मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंगरौल गांव के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक फिसलते हुए डिवाइडर में जा टकराई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जोध सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुनीता और सुमित को सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि यह लोग जलेसर में किसी रिश्तेदारी में हुई गमी में गए हुए थे। लौटते समय कंगरौल के समीप यह सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed