फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider crushed by speeding truck in Agra

आगरा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर गड्ढे के चलते गिरा बाइक सवार, रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक ने राैंदा; माैके पर माैत

Thu, 19 Feb 2026 05:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 19 Feb 2026 05:13 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पर गड्ढे के चलते बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक माैत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर माैके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Bike rider crushed by speeding truck in Agra
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना के कालिंदी विहार क्षेत्र की 100 फुटा रोड पर गड्ढों ने बाइक सवार राजमिस्त्री जितेंद्र कुमार (25) की जान ले ली। बृहस्पतिवार दोपहर वह टेढ़ी बगिया में भाई से मिलने जा रहे थे। कालिंदी विहार स्थित बोस्टन पब्लिक स्कूल के सामने गड्ढे में फंसकर बाइक फिसल गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने राजमिस्त्री को कुचल दिया। उनकी माैके पर ही माैत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सड़क के गड्ढों के कारण इससे पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे बोस्टन पब्लिक स्कूल के सामने गड्ढों के कारण जितेंद्र का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत गिर गए। तभी गलत दिशा में सामने से आ रहे ट्रक ने राैंद दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लगने से लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान फिरोजाबाद के टूंडला कस्बा के नगला सिंघी निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई सुनील ने बताया कि जितेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे और राजमिस्त्री का काम करते हैं। एक वर्ष पहले उनका पत्नी से तलाक हो चुका है। वह एक शादी समारोह में शामिल होने बुधवार को आगरा आए थे। बृहस्पतिवार को टेढ़ी बगिया में उनसे मिलने आ रहे थे। तभी हादसा हो गया। सुनील किराये के कमरे में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन हो रहे हादसे
स्थानीय निवासी बीआर भोसले ने बताया कि 100 फुटा रोड लंबे समय से खराब पड़ी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इसी वजह से वाहन चालक अक्सर गलत दिशा से निकलने को मजबूर होते हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं।


एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव की शिनाख्त हो गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed