{"_id":"5d516da18ebc3e6cb83261a8","slug":"bike-rider-collided-with-german-tourist-group-one-injured-in-fatehpur-sikri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर सीकरीः जर्मन पर्यटक दल से टकराया बाइक सवार, हिरासत में लिए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर सीकरीः जर्मन पर्यटक दल से टकराया बाइक सवार, हिरासत में लिए युवक
Mon, 12 Aug 2019 07:17 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 12 Aug 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी स्मारकों को देखकर पैदल लौट रहे जर्मन पर्यटक दल से सोमवार की सुबह एक बाइक सवार टकरा गया। इससे एक पर्यटक घायल हो गया। पुलिस ने घायल पर्यटक को उपचार के लिए भरतपुर भेजा। वहीं बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
जर्मन निवासी ग्रूवर ग्रेहार्ड सोमवार की दोपहर चार महिला और पुरुष मित्रों के साथ फतेहपुर सीकरी आए थे। शाहकुली मार्ग पर पैदल लौटते समय एक बाइक उनसे टकरा गई। इससे वह घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बालियान ने घायल पर्यटक को भरतपुर के निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। साथ ही बाइक सवारों सोहेल पुत्र अफसर, चांद पुत्र सुबराती निवासी धनौली आगरा को हिरासत में ले लिया।

बस का संचालन बंद होने से हादसे
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बस सेवा बंद करा देने से देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ हादसे की आशंका बनी रहती है। क्योंकि उन्हें पैदल चलना पड़ता है और स्थानीय वाहन आते-जाते रहते हैं।
जोधाबाई बुकिंग तक पर्यटकों को ले जाने वाली सीएनजी बस का संचालन लपकों पर लगाम के नाम पर पिछले वर्ष बंद करा दी गई। इससे पर्यटकों स्मारक देखने के लिए पैदल ही गुलिस्ता वाहन पार्किंग तक जाते हैं।