{"_id":"62f9ec153c9c7616e921ac07","slug":"bike-rally-from-agra-university-under-amar-ujala-maa-tujhe-pranam-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: तिरंगा बाइक रैली में दिखा गजब का उत्साह, भारत माता के लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: तिरंगा बाइक रैली में दिखा गजब का उत्साह, भारत माता के लगे जयकारे
Mon, 15 Aug 2022 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:17 PM IST
सार
फूलों की बारिश से रैली का भव्य स्वागत किया गया। रैली में भारत माता के जयघोष के बीच जोश और उत्साह से लबरेज बड़ी संख्या में बाइक सवार शामिल हुए।
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा आज तिरंगामय नजर आई। आजादी के इस जश्न में हर वर्ष की तरह इस बार भी अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभिनव अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशप्रेम का जज्बा लेकर जब बाइक रैली निकली तो शानदार दृश्य नजर आया। फूलों की बारिश से रैली का भव्य स्वागत किया गया। रैली में भारत माता के जयघोष के बीच जोश और उत्साह से लबरेज बड़ी संख्या में बाइक सवार शामिल हुए।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज मैदान से रविवार सुबह 10 बजे वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. नरेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बुलेट क्लब के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। रैली आगरा कॉलेज मैदान से शुरू होकर सैंट जोंस चौराहा होते हुए हरीपर्वत पहुंची, जहां रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
यहां से आगे चलते हुए रैली सूरसदन चौराहा होते हुए दीवानी गोल चक्कर पर पहुंची, जहां से वापस आगरा कॉलेज पहुंचकर रैली का समापन हुआ। सभी प्रमुख चौराहों पर लोगों ने रैली का स्वागत किया और भारत माता की जय की जयघोष के साथ उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन