फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike raider died in road accident

बाइक सवारों पर गिरी पेड़ की डाल, एक की मौत

Fri, 22 Apr 2022 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
bike raider died in road accident
21एमएनपी-05- मृतक संजू का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र में बुधवार की रात गांव धोबा के पास पेड़ की डाल गिरने से एक बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, वृद्धा सहित दो लोगों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत निवासी संजू (22) बुधवार को परिवार के सोने लाल (65) व सुरजा देवी के साथ भोगांव किसी काम से गया था। रात के समय तीनों लोग बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बाइक जब रतनपुर एलाऊ मार्ग पर नगला धोबा के पास पहुंची, तभी आम के पेड़ की एक डाल बाइक सवारों पर आ गिरी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने संजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं वृद्धा सहित दो घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। हादसे में युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed