{"_id":"61d491029d5eac7c3435a858","slug":"bike-fell-into-a-roadside-pit-young-man-died-tundla-news-agr520192590","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत
टूंडला। फिरोजाबाद-आगरा हाईवे पर हजरतपुर के पास युवक बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। दीवार से सिर टकराने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। यदि हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी।
आगरा के थाना बरहन अंतर्गत खांडा बजरिया निवासी विनय कुमार (18) पुत्र रामब्रेश कक्षा नौ का छात्र था। वह सोमवार को बाइक से बुआ बिरमा की ससुराल टूंडला के गांव उलाऊ गया था। सुबह करीब पांच बजे कोहरे में ही वह बुआ बिरमा को बाइक पर लेकर घर आ रहा था। परिजनों ने बताया कि रास्ते में बिरमा को याद आया कि कुछ सामान घर पर ही छूट गया है। इसके बाद विनय बुआ को एक ढाबे पर बैठाकर सामान लेने चला गया। हजरतपुर के पास कोहरे के कारण वह बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। वह बने एक कमरे की दीवार से उसका सिर टकरा गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। वहीं जब हादसे का पता चला तो बिरमा भी मौके पर पहुंच गई। उसका रो रोकर बुराहाल थ। परिजनों ने बताया कि युवक सुबह पांच बजे घर से निकला था। विनय दो भाइयों में छोटा था। थाना प्रभारी राजेश पांडेय का कहना था कि कोहरे के कारण हादसा हुआ है।