{"_id":"6ac2932664d7a7a395007619","slug":"bike-collides-with-drum-and-divider-mother-and-son-injured-agra-news-c-421-1-sagr1008-18590-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ड्रम व डिवाइडर से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ड्रम व डिवाइडर से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।घायल मां बेटा सीएचसी में भर्ती
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर सड़क किनारे रखे ड्रम से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए।
हादसा रविवार दोपहर 12 बजे करीब हुआ। थाना शमसाबाद के गोपालपुरा वार्ड नंबर चार निवासी मौसिम पुत्र अमालुद्दीन ने बताया वह रविवार को अपनी मां ऐसाना के साथ बाइक से सिरसागंज स्थित ननिहाल जा रहे थे। फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 32.800 पर सड़क किनारे रखे ड्रम से टकरा कर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में वह और उसकी मां सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने दोनों घायलों को सीएचसी फतेहाबाद पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन दोनों को शमसाबाद ले गए। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया हादसे में घायल मां बेटा को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद भेज दिया गया है।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
फतेहाबाद। बाइक सवार शकील निवासी शिकोहाबाद बाइक से जा रहे थे। बाह फतेहाबाद मार्ग पर पीतांबरा ढाबा के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। संवाद