{"_id":"63f3b213ab5a416a380a64c1","slug":"bike-collided-with-tractor-trolley-from-behind-a-young-man-died-mainpuri-news-c-25-1-68458-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकराई बाइक, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकराई बाइक, एक युवक की मौत
Mon, 20 Feb 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा।
थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा टकराए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल को जिला अस्पताल भेजा, वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।
गांव नगला हार निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ जेके (18) सोमवार को रिश्तेदार फूफा अरविंद कुमार (30) निवासी कनौआ थाना जसराना फिरोजाबाद के साथ बाइक से पड़रिया चौराहा बाजार आया था। शाम को दोनों घर वापस जा रहे थे। तभी एटा -मैनपुरी मार्ग पर नगला सावज प्रतीक्षालय के पास बाइक सवार सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर - ट्राली में पीछे से जा टकराई।हादसे में शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया ।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजा। वहां से हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्मार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
-- -- -