{"_id":"5da5f5fc8ebc3e93ad10615a","slug":"bike-caught-fire-on-lucknow-agra-express-way-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 'देवदूत' बनकर कार सवारों ने बचाई दंपती की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 'देवदूत' बनकर कार सवारों ने बचाई दंपती की जान
Wed, 16 Oct 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर सामान समेटते दंपती
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को टायर की रगड़ से बाइक पर बंधे बैग में आग लग गई। बाइक सवारों को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। पीछे आ रहे कार सवारों ने पीछा कर बाइक रुकवाई और बड़ा हादसे होने से बचाया। दंपती ने कार सवारों को धन्यवाद दिया।
इटावा जनपद के नौरंगाबाद क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र सिंह पत्नी को बाइक पर बिठाकर सौरिख जा रहे थे। उन्होंने बैग को बाइक पर बांध लिया था। मंगलवार दोपहर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल क्षेत्र में टायर की रगड़ और सायलेंसर की वजह से कपड़ों से भरे बैग ने आग पकड़ ली।
बैग में आग लगने की जानकारी बाइक सवारों को नहीं हुई। इसी बीच लखनऊ जा रहे विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अमन गुप्ता और सभासद राजीव कुमार की नजर बाइक पर पड़ी। उन्होंने पीछा करके बाइक सवारों को रोका और कार से उतरकर बैग में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एक्सप्रेस वे पर चलती बाइक में लगी आग, पुलिस ने बचाई नवदंपति की जान, देखिए तस्वीरें

Trending Videos
पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा
वहीं जब रुकने के बाद बाइक सवार दंपती को घटना का पता चला तो वो सहम गए। देवदूत बनकर जान बचाने वाले कार सवारों को पति-पत्नी ने धन्यवाद दिया। इसके बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
करीब चार महीने पहले भी इटावा क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बाइक में बंधे बैग में आग लग चुकी है। उस समय पेट्रोलिंग कर रहे डायल 100 के सिपाहियों ने काफी दूर तक बाइक सवार नवदंपती का पीछा करके उनकी जान बचाई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें