{"_id":"6ae3b0a29524b9b70302fdb7","slug":"bike-borne-men-robbed-an-auto-rickshaw-driver-of-his-mobile-phone-after-brandishing-a-knife-agra-news-c-421-1-sagr1008-20461-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चाकू दिखाकर बाइक सवारों ने ऑटो चालक से मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चाकू दिखाकर बाइक सवारों ने ऑटो चालक से मोबाइल लूटा
Fri, 30 Oct 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद फिरोजाबाद मार्ग पर बरी के पास बुधवार रात अपाचे सवार दो लोगों ने चाकू के बल पर ऑटो चालक से मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव चर्चपुरा निवासी डंबर सिंह ऑटो चलाते हैं। उन्होंने बताया बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह ऑटो लेकर फतेहाबाद से घर जा रहे थे। फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर बरी के पास अपाचे बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। बाइक सवारों ने उनसे पूछा कि क्या वह फिरोजाबाद जा रहे हैं। डंबर सिंह ने घर जाने की बात कही। आरोप है कि तभी एक युवक ऑटो की आगे वाली सीट पर आकर बैठ गया। उसके हाथ में चाकू था। चाकू दिखाकर उसने डंबर सिंह से मोबाइल लूट लिया। दोनों आरोपी बाइक से भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसीपी इमरान अहमद ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।