{"_id":"5e8db2d78ebc3e72c03cd3fd","slug":"bike-accident-at-agra-lucknow-expressway-two-youth-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित बाइक फिसली, लॉकडाउन में घर आ रहे दो युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित बाइक फिसली, लॉकडाउन में घर आ रहे दो युवक गंभीर
Wed, 08 Apr 2020 07:13 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Apr 2020 07:13 PM IST
सार
लॉकडाउन के कारण दोनों दिल्ली में ही फंसे थे।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से छिबरामऊ जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकराकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सैफई पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कन्नौज के छिबरामऊ निवासी विकास पुत्र करन सिंह और बिधूना निवासी संजय पुत्र राजेंद्र दिल्ली में नौकरी करते हैं। लॉकडाउन के कारण दोनों दिल्ली में ही फंसे थे। मंगलवार अलसुबह दोनों अपनी बाइक से छिबरामऊ रवाना हुए। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मटसेना क्षेत्र अंतर्गत खड़ेरिया गांव के समीप यकायक बाइक अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकराकर फिसल गई।
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर एक्सप्रेसवे पर तैनात सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैफई पीजीआई हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों को गंभीर चोटें हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।