फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike Accident At Agra Lucknow Express Way Two Youth Died

तेज रफ्तार ने थामी जिंदगी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवकों की मौत

Wed, 29 Sep 2021 06:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Sep 2021 06:35 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास दर्दनाक हादसा घटित हो गया। युवकों की तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकरा गई, युवक खाई में गिर पड़े जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक बाइक से आगरा की तरफ आ रहे थे।

विज्ञापन
Bike Accident At Agra Lucknow Express Way Two Youth Died
आगरा: सड़क हादसे के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज रफ्तार बाइक ने दो युवकों की जिंदगी की सांस थाम दी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुए हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार युवक खाई में काफी दूर गिरे मिले। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवकों की शिनाख्त की और उनके परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन


थाना डौकी क्षेत्र के पुलिस चौकी बमरौली कटारा के अंतर्गत लखनऊ एक्सप्रेस वे से इनर रिंग रोड पर उतरते समय बाइक रेलिंग से घिसटती हुई करीब तीन सौ मीटर की दूर खाई में जा गिरी। बाइक सवार दोनों युवक रेलिंग से टकराकर वहीं गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि फतेहाबाद की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक असंतुलित होकर रेलिंग से टकरा गई। बाइक सवार युवकों की शिनाख्त दिलीप कुमार पुत्र कालीचरण मुरावल पोस्ट भलोखरा फतेहाबाद, सचिन चौहान पुत्र निहाल सिंह दशरथ कुंज, शहीद पार्क के पास अर्जुन नगर आगरा के रूप में की गई है।
विज्ञापन


मैनपुरी नवोदय छात्रा की मौत का मामला: फोरेंसिक टीम ने की छानबीन, नौ दिन बाद लौटे एडीजी ने नवोदय पहुंचकर खंगाले सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed