फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bijli

बिजली कटौती के विरोध में पिनाहट बंद

Tue, 29 Dec 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 29 Dec 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
bijli
अघोषित बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों के भेजने पर भड़के कस्बा के व्यापारियों ने सोमवार को पूरा बाजार को बंद रखा। नंदगवां तिराहा पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान गुस्साए व्यापारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम ने व्यापारियों को समझाकर और समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम और बाजार खुलवाया।
विज्ञापन

पिनाहट कस्बा और ग्रामीण अंचल में लगातार हो रही विद्युत कटौती से व्यापारियों के साथ ग्रामीणों में भी आक्रोश है। विद्युत सप्लाई ठीक से नहीं होने से किसानों की फसलें सूखने के कगार पर हैं। वहीं, उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना दिए बिना विद्युत भार बढ़ाने का न तो कोई नोटिस दिया गया और न कोई सूचना दी गई। अब मकान के कनेक्शन का 850 रुपये प्रति माह व दुकान का कनेक्शन 1800 रुपये प्रति माह कर दिया गया। वहीं, 24 घंटे में मात्र दो घंटे ट्रपिंग के साथ विद्युत सप्लाई की जाती है। इससे भड़के ग्रामीणों और व्यापारियों ने बाजार बंद कर नंदगवा तिराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर उपजिलाधिकारी उमाशंकर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों और ग्रामीणों को जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और व्यापारियों से बाजार खोलने की अपील की। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में रामनरेश परिहार, कमल चंद्रवंशी, रहीश खां, रामनरेश वर्मा, लवकुश, विजय पाल, रामदास, कन्हैया वर्मा, सत्य प्रकाश, पीतम सिंह, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
कटौती और बढ़े बिल देख बाह के उपभोक्ताओं में भी रोष
बाह। एक तरफ बिजली के बिल बढ़ा दिए वहीं, दूसरी तरफ सप्लाई घटा दी है। इससे भड़के बाह क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की धमकी दी। बाह में बिजलीघर पर शिविर लगाकर बिलो का संशोधन किया गया। बाह के रविंद्र गुप्ता, प्रेमशंकर, नीसीथ कुमार, संतोष, मदनलाल आदि ने बढ़े बिल की शिकायत की। बाद में रामशंकर गुप्ता के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने एसडीएम उमाशंकर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने अधिशासी अभियंता को बिलों की जांचकर संशोधन के निर्देश दिए। वहीं, भाऊपुरा के ग्रामीणों ने एक साथ फुंकीं गांव की सभी डीपी एक महीने बाद भी नहीं बदलने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने तीन दिन में डीपी नहीं बदलने पर आंदोलन की धमकी दी। भदरौली में फुंका 400 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन बाद भी नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने इस पर रोष व्यक्त किया है। एसडीओ बाह सीपी सिंह का कहना है कि शिविर बिलो का संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed