फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bijli chori

22 लोगों को मोनोब्लॉक चलाते पकड़ा

Tue, 28 Jul 2020 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
bijli chori
किशनी क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा पकड़ी गइ मोटर और बिजली के तार - फोटो : MAINPURI
किशनी। तहसील क्षेत्र के गांवों में मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर चोरी की बिजली से पानी की मोटर चलाते हुए 22 लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने तहसील क्षेत्र के गांव मुड़ौसी, कंचनपुर, चंदरपुर, सिगनी, कल्याणपुर, रंपुरा, देवपुरा में छापा मार कार्रवाई की गई। उपखंड अधिकारी सत्यनारायण के नेतृत्व में कई जेई व पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। अशोक कुमार, राजेश कुमार, श्रीकृष्ण, मुलायम सिंह सहित 22 लोगों को खेतों में सिंचाई के लिए चोरी की बिजली से पानी की मोटर चलाते हुए पकड़ा। मोटर और तारों को जब्त कर बिजलीघर पर रखवा दिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों केे खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी गई है। टीम में सहायक अभियंता राजस्व सुरेंद्र सिंह, जेई अरसारा संत कुमार, जेई मंछना गिरि प्रसाद, जेई कुसमरा रविशंकर, जेई जागीर ज्ञानेंद्र पुष्कर, टीजीटू अमित कुमार मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी सत्यनारायण ने बताया पकड़े गए 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed