फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bihar Youth Suspected Corona Virus Infected Caught In Thermal Screening

थर्मल स्क्रीनिंग में पकड़ा संदिग्ध कोरोना संक्रमित युवक, बिहार निवासी पंजाब मेल एक्सप्रेस में करता है काम

Mon, 23 Mar 2020 02:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 23 Mar 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Bihar Youth Suspected Corona Virus Infected Caught In Thermal Screening
मास्क पहने चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
पंजाब मेल एक्सप्रेस आगरा रुकी तो एक युवक की थर्मल स्क्रीनिंग की गई जिसमें उसका तापमान बढ़ा हुआ निकला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक बिहार का निवासी है और इस ट्रेन की पैंट्री में काम करता है। 
विज्ञापन


सोमवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बिहार के मीरगंज का निवासी युवक तबियत बिगड़ने पर उतारा था। युवक पंजाब मेल की पैंट्री कार में काम करता है। ट्रेन से उतरने पर उसकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन


उसका तापमान बढ़ा हुआ निकला। पूछताछ पर पता चला उसे खांसी जुकाम की शिकायत है इसके अलावा उल्टियां भी हुई है। तत्काल विशेष टीम द्वारा युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गौरतलब है कि रेलवे द्वारा सभी ट्रेनों को 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है लेकिन बीच रास्ते में चलने वाली ट्रेन स्टेशन पर पहुंच रही हैं। ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीन कराई जा रही है।

26 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग में तापमान बढ़ा हुआ मिला जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। पैंट्री कार में काम करने वाले व्यक्ति में यदि कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया जाता है तब रेल प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। पैंट्री कार में काम करने वाला युवक पूरी ट्रेन के अंदर घूमता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed