फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bihar and Agra teams triumph in the Taj Cup.

Agra News: ताज कप में बिहार और आगरा की टीमों ने मारी बाजी

Mon, 12 Oct 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Bihar and Agra teams triumph in the Taj Cup.
बास्केटबॉल टूर्नामेंट
आगरा। ताज कप 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से आईं 85 टीमों ने प्रतिभाग किया। सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक, 17 वर्ष बालिका, 19 वर्ष बालक और सीनियर पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए। 14 वर्ष बालक वर्ग में सीडीबीए बिहार ने एपी हूपर मध्य प्रदेश को 15-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं, 17 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल में सेंट कॉनरेड्स आगरा ने एकलव्य क्लब को 8-6 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। 19 वर्ष बालक और सीनियर पुरुष वर्ग में विजेता टीमों को 25-25 हजार रुपये व उपविजेता दलों को 15-15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। 14 वर्ष बालक और 17 वर्ष बालिका वर्ग में विजेताओं को 15-15 हजार रुपये, जबकि उपविजेताओं को 7100-7100 रुपये प्रदान किए गए। सभी विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी एवं पदक भी दिए गए।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबलों के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी सुमित कुमार, होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर, निदेशक शम्मी तोमर व जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नमनदीप सिंह और आशीष चौहान ने किया। प्रतियोगिता में राहुल सक्सेना, हरेंद्र प्रताप शर्मा, दीपक कुमार, आशीष वर्मा, पुलकित सिंह और प्रहलाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed