{"_id":"5dab07478ebc3e93dd490497","slug":"bigg-boss-fame-model-lopamudra-raut-visits-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस फेम मॉडल लोपामुद्रा ने निहारा ताज, संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती पर हुईं फिदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बॉस फेम मॉडल लोपामुद्रा ने निहारा ताज, संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती पर हुईं फिदा
Sat, 19 Oct 2019 06:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
लोपामुद्रा राउत ने किया ताज का दीदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सीजन 10 की सेकंड रनर अप रह चुकीं मॉडल लोपामुद्रा राउत ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने करीब आधे घंटे तक ताजमहल में भ्रमण किया। इस दौरान लोपामुद्रा ने ताज के इतिहास एवं पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली।
मॉडल लोपामुद्रा राउत शनिवार दोपहर को ताजमहल का दीदार करने पहुंची। ताज की पहली झलक पाते ही वो संगमरमरी स्मारक को काफी देर तक निहारती रहीं। उन्होंने ताजमहल को दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत बताया। साथ चल रहे गाइड से उन्होंने ताज का इतिहास जाना।
लोपामुद्रा राउत ने ताजमहल के साये में जमकर फोटो भी खिंचवाईं और सेल्फी भी ली। बता दें कि बिग बॉस सीजन 10 की सेकंड रनर अप रह चुकीं लोपामुद्रा खतरों के खिलाड़ी की भी प्रतिभागी रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर लोपामुद्रा खासी सक्रिय रहती हैं।