फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big threat to Taj DIG security inspected Survey is being conducted by IIT experts

Taj Mahal: यहां से ताज को बड़ा खतरा, डीआईजी सुरक्षा ने किया निरीक्षण; आईआईटी विशेषज्ञों से कराया जा रहा सर्वे

Sun, 22 Oct 2023 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 01:26 PM IST
सार

ताज की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए  डीआईजी सुरक्षा ने निरीक्षण किया। बताया गया है कि दक्षिणी गेट पर बने मकानों से ताज की सुरक्षा को बड़ा खतरा है। यहां व्यू कटर के लिए आईआईटी विशेषज्ञ कर अध्ययन कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Big threat to Taj DIG security inspected Survey is being conducted by IIT experts
ताजमहल के आसपास हैं कई दुकानें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल की सुरक्षा को दक्षिणी गेट से खतरा है। दक्षिण गेट से सटे मकानों से स्मारक में फोर कोर्ट व रॉयल गेट दिखाई देता है। जिसके लिए व्यू कटर लगेगा। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों से अध्ययन करा रहा है।
विज्ञापन


सूबे के डीआईजी सुरक्षा विनोद कुमार ने शनिवार को ताजमहल में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एएसआई, सीआईएसएफ व पुलिस अधिकारियों के साथ स्मारक का मुआयना किया। फोर कोर्ट, रॉयल गेट से लेकर मुख्य गुंबद पर महताब बाग से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने दक्षिणी गेट के बाहर बने मकानों से सुरक्षा की दृष्टि से उपायों के बारे में पूछा। एएसआई अधिकारियों ने बताया कि व्यू कटर पर विचार चल रहा है। इसके लिए आईआईटी विशेषज्ञों से सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ताजमहल स्मारक में 55 कैमरे हैं। डीआईजी सुरक्षा ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम व कैमरों की जानकारी ली। सभी कैमरे चालू मिले। ताजमहल में प्रवेश के लिए दो द्वार हैं। पूर्वी व पश्चिमी द्वार से पर्यटक प्रवेश करते हैं। दक्षिणी गेट से प्रवेश बंद है। इस गेट से सिर्फ निकास है। दक्षिणी गेट रेशम कटरा में खुलता है। जहां घनी आबादी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस की वो महिला सिपाही, जिसने फिल्मी दुनिया के लिए छोड़ दी थी नौकरी; अब है इस हाल में

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed