फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   big road accident in Firozabad sleeper bus collided with DCM many died on agra lucknow expressway

फिरोजाबाद में भीषण हादसा: डीसीएम से टकराकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी स्लीपर बस, छह लोगों की मौत, 22 घायल

Wed, 14 Dec 2022 09:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Dec 2022 09:05 AM IST
सार

फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बस सवार छह यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
big road accident in Firozabad sleeper bus collided with DCM many died on agra lucknow expressway
फिरोजाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस किलोमीटर 61 पर डीसीएम से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस एक्सप्रेसवे के किनारे लगी रेलिंग को तोड़कर गड्ढे में पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। घायलों को सेफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। 
विज्ञापन


स्लीपर बस में करीब 60 लोग सवार थे। चालक को नींद की झपकी आने पर बस आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई और रेलिंग को तोड़कर एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिरसागंज कमलेश सिंह के साथ सिरसागंज और नगला खंगर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों सैफई भेज दिया। शवों का पोस्टमार्टम भी सैफई में हुआ है। हादसा होने के बाद डीसीएम चालक मौके से भाग गया। एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बस हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। हादसे में एक बच्चे सहित छह की मौत हुई है। स्लीपर बस लुधियाना से यात्रियों को लेकर रायबरेली जा रही थी। 

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख 

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर लिखा, ' आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

 

big road accident in Firozabad sleeper bus collided with DCM many died on agra lucknow expressway
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

इन लोगों की हुई मौत 

  • रीना उम्र 22 वर्ष पत्नी सुनील निवासी कुसुम्भी थाना असोथर जिला फतेहपुर।
  • अयांश उम्र 15 माह पुत्र सुनील 
  • सन्तलाला उम्र 67 वर्ष निवासी पन्नोई जिला कौशाम्बी ।
  • अन्य तीन व्यक्तियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ये लोग हुए घायल 

  1. बबलू पुत्र बिंदादीन निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।
  2. बालक पुत्र श्रीपाल निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।
  3. संतोष पुत्र श्री पाल निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।
  4. रामप्रसाद पुत्र शिव कुमार निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।
  5. संतोष पुत्र नन्हे निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।
  6. सुरजीत पुत्र रामचरण निवासी राजापुर कर्वी, जिला चित्रकूट ।
  7. ज्योति पत्नी अजयपाल निवासी किदवई नगर, जिला कानपुर ।
  8. अजय पुत्र मोहन लाल निवासी किदवई नगर, जिला कानपुर ।
  9. रेश्मा पुत्री मटरू निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर ।
  10. कुमारी रोशनी पुत्री मटरू निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर ।
  11. चंदा देवी पत्नी रामचरण निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर ।
  12. रामशरण पुत्र राजाराम निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर ।
  13. सुनील पुत्र गंगादीन निवासी कोसंबी थाना असोथर, जिला फतेहपुर ।
  14. कुमारी अनन्या पुत्री सुनील निवासी उपरोक्त ।
  15. रामप्रवेश पुत्र राम प्रसाद निवासी इलाकुटबा थाना महाराजगंज, जिला रायबरेली ।
  16. नीलम पत्नी बहादुर निवासी मोहनगंज थाना किदवई, जिला रायबरेली ।
  17. सोनू पुत्र सूरज लाल निवासी परसाखेड़ा थाना मौरावा, जिला उन्नाव ।
  18. राकेश पुत्र परमेश्वर निवासी उपरोक्त ।
  19. राहुल पुत्र सूरज लाल निवासी उपरोक्त ।
  20. किरण पत्नी पंकज निवासी उपरोक्त ।
  21. गणेश पुत्र जगन्नाथ निवासी बाज खेड़ा थाना मौरावा, जिला उन्नाव ।
  22. दीपू पुत्र राधेलाल निवासी शिवराज खेड़ा थाना मौरावा जिला उन्नाव ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed