फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big news from Agra Bus full of passengers fell into a ditch dozens of passengers injured

आगरा से बड़ी खबर: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, दर्जनभर से अधिक घायल

Sat, 19 Mar 2022 05:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 05:17 PM IST
सार

आगरा जलेसर रोड पर स्थित जमाल नगर भैंस के रेलवे ओवरब्रिज से सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। इस हादसे में दर्जनभर से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन
Big news from Agra Bus full of passengers fell into a ditch dozens of passengers injured
बस खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-जलेसर रोड पर जमाल नगर भैंस के पास स्थिति रेलवे ओवर ब्रिज को पार कर रही सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई, जिससे बस में सफर कर रही दर्जनभर से अधिक सवारियां घायल हो गईं । घायलों को ग्रामीणों और बाद में पहुंची पुलिस की मदद से एंबुलेंस एवं अन्य सरकारी वाहनों की मदद से उपचार के लिये एसएन अस्पताल आगरा भेजा गया है। 
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम तीन बजे की है । जलेसर की तरफ से एक प्राइवेट बस सवारियां लेकर आगरा की तरफ जा रही थी। जमाल नगर भैंस स्थिति रेलवे ओवर ब्रिज को पार करते समय बस अचानक अनियंत्रित हो गई और ओवर ब्रिज के किनारे खाई में जाकर पलट गई। बस के पलटते ही चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन


बस के पलट जाने से सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने तत्काल ही घायल सवारियों को एसएन हॉस्पिटल आगरा में भेजना शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता व पुलिस क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटे देरी से पहुंची पुलिस 

सूचना के आधा घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। गुस्साये ग्रामीणों और पुलिस के बीच देर से आने को लेकर बहस भी हुई। बाद में मामला शांत हो गया। वहीं घटना के बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

 

हादसे में ये हुए घायल 

घायलों में प्रेम शंकर पुत्र बाबूलाल निवासी जामपुर थाना बरहन , कमलेश निवासी गांव बरई सिकन्दरा राऊ, सीमा निवासी सिकन्दरा राऊ, शिवांग निवासी जलेसर , राधा निवासी बुढाना ताजगंज आगरा, दीपक शर्मा निवासी जलेसर एटा, आकाश पुत्र राकेश निवासी जलेसर एटा, रत्नेश शर्मा पत्नी दीपक शर्मा निवासी जलेस , मूल चन्द निवासी नाई की सराय टेढी बगिया आगरा आदि के नाम अभी तक पता लग सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed