{"_id":"670de2b80fd811f31700f9dd","slug":"big-gift-to-farmers-before-diwali-potato-seeds-will-be-available-at-rs-500-per-quintal-cheaper-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: किसानों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, 500 रुपये क्विंटल सस्ता मिलेगा आलू का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: किसानों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, 500 रुपये क्विंटल सस्ता मिलेगा आलू का बीज
Tue, 15 Oct 2024 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2024 09:04 AM IST
सार
उद्यान विभाग द्वारा दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दिया जा रहा है। किसानों को आलू का बीज 500 रुपये क्विंटल सस्ता मिलेगा। इस संबंध में निदेशालय से पत्र आ गया है।
विज्ञापन
आलू का ढेर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा उद्यान विभाग की ओर से किसानों को मिलने वाले केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई ) के आलू बीज में पिछले साल की तुलना में इस बार 500 रुपये की छूट मिलेगी। निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक बीपी द्विवेदी ने ये आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
शोध संस्था और सरकारी संस्था को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा। आगरा में 78 हजार हेक्टेयर में किसान आलू का उत्पादन करते हैं। किसान सीपीआरआई प्रमाणित एफ-1 और एफ-2 प्रजाति के बीज उद्यान विभाग से खरीदते हैं। इस साल 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक बीज के लिए 717 किसानों ने आवेदन किया है। इससे आगरा को सर्वाधिक 4,200 मीट्रिक टन आलू का आवंटन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुफरी बहार की मांग ज्यादा है। जबकि, एंटी ऑक्सीडेंट नीलकंठ सहित गंगा व ख्याति की मांग काफी कम है। किसानों को एफ-1 का बीज 2,995 रुपये क्विंटल, एफ-2 का बीज 2,595 रुपये क्विंटल की दर से दिया जाएगा। ओवर साइज (प्रथम) 2,270 रुपये क्विंटल, ओवर साइज (द्वितीय) 2,210 रुपये और आधारित प्रथम ट्रूथफुल 2,180 रुपये की दर से उपलब्ध कराया जाएगा।