फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big Breaking Fire breaks out in eight storey building of SN Medical College Agra  

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला इमारत में लगी आग, मरीजों को गोद में लेकर तीमारदारों ने लगाई दौड़

Tue, 15 Mar 2022 01:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 01:59 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आठ मंजिला इमारत से वहां मौजूद लोगों ने धुआं उठते हुए देखा। देखते ही देखते शोर शुरू हो गया। इमारत में आग लगने की सूचना फैलते ही तीमारदारों के होश उड़ गए। इमारत में मौजूद अपने-अपने मरीजों के गोद में ही उठाकर तीमारदारों ने बाहर की दौड़ लगाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Big Breaking Fire breaks out in eight storey building of SN Medical College Agra  
वार्ड से बाहर मरीजों को गोद में लेकर भागते तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज (सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज) की आठ मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। तीमारदार मरीजों को गोद में लेकर के वार्ड से बाहर भागने लगे। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और आगरा एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

यहां की है घटना 

ये घटना एसएन मेडिकल कालेज की नई बिल्डिंग की है। आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आठ मंजिला इमारत से वहां मौजूद लोगों ने धुआं उठते हुए देखा, ये देख उनके होश उड़ गए। तीमारदारों और कर्मचारियों ने मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। स्ट्रेचर नहीं मिला तो मरीजों को गोद में उठा लिया और इमारत से बाहर सुरक्षित स्थान की ओर आ गए।

विज्ञापन

ये बोले जिलाधिकारी 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सर्जिकल ब्लॉक के बेसमेंट में रखे मटेरियल में आग लगने के कारण धुंआ डक्ट के माध्यम से ऊपर के फ्लोर पर चला गया था। समय से सतर्कता अपनाते हुए सीएफओ द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है। अब स्थिति सामान्य है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेसमेंट में कचरे में लगी थी आग

मौके पर आई फायर बिग्रेड की टीम ने जब सर्च किया तो बेसमेंट में कचरे में आग मिली, जिसको बुझा दिया गया है। आठ मंजिला भवन से मरीजों को एमसीएच में शिफ्ट किया जा रहा है, जिसमें पहले कोविड हॉस्पिटल बनाया गया था। मरीजों को एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एसएन मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं। 

आठवीं मंजिल पर भर्ती थे करीब 200 मरीज

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता का कहना है कि आठवीं मंजिल में कुल करीब 200 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 35 से 40 मरीज गंभीर थे। कोई कैजुअल्टी नहीं है। मरीजों को एनसीएस बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है। शाम करीब 5:00 बजे उनको दोबारा आठ मंजिला बिल्डिंग में लाया जाएगा। तीमारदारों के सामान अभी भवन में रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed