{"_id":"6700b7d9dfd709ed010d661b","slug":"big-action-by-fsda-people-were-selling-inferior-buckwheat-flour-23-kg-seized-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, बेच रहे थे कुट्टू का घटिया आटा; 23 किलो किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, बेच रहे थे कुट्टू का घटिया आटा; 23 किलो किया जब्त
Sat, 05 Oct 2024 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2024 09:21 AM IST
सार
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खुले में घटिया कुट्टू का आटा बिक्री करते हुए दुकानदार को पकड़ा। यहां से 23 किलो आटा जब्त कर नष्ट किया गया।
विज्ञापन
खुला कुट्टू का आटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने इंद्रापुरम में कुट्टू का घटिया आटा बिक्री करते हुए पकड़ा। इसे जब्त करते हुए जांच के लिए नमूने लिए हैं। इसके अलावा टीम ने विभिन्न खाद्य सामग्री के 16 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि इंद्रापुरम स्थित मां पीतांबरा किराना स्टोर पर छापा मारा। यहां खुले रूप में कुट्टू का आटा बेचा जा रहा था। देखने पर ये घटिया किस्म का था। वजन कराने पर 23 किलो मिला, जिसकी कीमत 5520 रुपये है। इसका नमूना भी लेकर जांच के लिए भेजा है।
इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठानों से साबूदाना, सिंगाड़ा, व्रती नमकीन, कुट्टू समेत अन्य खाद्य सामग्री के 16 और नमूने लिए हैं। जांच में फेल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।