फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big action by FSDA, 540 kg of salty food seized, seven samples taken

Agra News: एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, 540 किलो नमकीन जब्त...सात नमूने लिए

Tue, 17 Sep 2024 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 09:22 AM IST
सार

आगरा में एफएसडीए की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 540 किलो नमकीन जब्त कर ली है। अभियान चलाकर सात नमूने लिए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Big action by FSDA, 540 kg of salty food seized, seven samples taken
540 किलो नमकीन जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने नमकीन की जांच के लिए सोमवार को अभियान चलाकर सात नमूने लिए हैं। एक प्रतिष्ठान में घटिया की आशंका पर 540 किलो नमकीन जब्त की गई। इसकी पैकिंग लेवल पर भी गड़बड़ी थी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि टीम ने राधा नगर महाराज अग्रसेन रोड दयालबाग स्थित आपके फूड इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। यहां हींगवाला मिक्चर नमकीन के पैकेट भरे थे। इन पर निर्माता का सही पता नहीं लिखा था, बैच नंबर भी गड़बड़ था। टीम को इसके घटिया होने की आशंका थी। इस पर 540 किलो नमकीन जब्त की। कीमत करीब 1.35 लाख रुपये है।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने गुरुजी फूड प्रोडक्ट न्यू नगला पदी दयालबाग से नमकीन के दो, विद्या नगर दयालबाग स्थित ललित कुमार के नमकीन विनिर्माण प्रतिष्ठान से नमकीन के दो, पटपरी चाैराहा विद्या नगर स्थित राजेश कुमार के प्रतिष्ठान से नमकीन का एक, प्रकाश नगर स्थित गौरा जी फूड प्रोडक्ट्स के यहां से नमकीन का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed