फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   big action against those who block highway Before arrival of CM Yogi case registered

UP: सीएम योगी के आने से पहले हाईवे जाम करने वालों पर एक्शन, ऐसी धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा; हिल जाएगा दिमाग

Sat, 06 Apr 2024 09:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 09:54 PM IST
सार

मथुरा में सीएम योगी के आने से पहले आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुआ 611 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
big action against those who block highway Before arrival of CM Yogi case registered
आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा के चौमुहां  में फौजी लोकेश प्रताप की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार सुबह जैंत के लोगों ने हाईवे के जैंत कट पर जाम लगा दिया था। उसी दौरान मथुरा में सीएम योगी की सभा भी थी। इस मामले में उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद और 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

 
 
Trending Videos

जैंत थाने पर दर्ज रिपोर्ट में उपनिरीक्षक राकेश चौहान ने तहरीर देकर बताया है कि ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर कब्जा कर लिया। इस कारण एंबुलेंस, स्कूली बच्चे, राहगीर और कामकाजी लोग 3 घंटे परेशान रहे। ग्रामीण फौजी लोकेश प्रताप के हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। समझाने पर भी ये लोग नहीं माने और पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के समझाने पर भी नहीं माने
जनप्रतिनिधियों ने भी समझाने पर भी नहीं माने। काफी मशक्कत के बाद जाम खुला। सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि हाईवे पर जाम के मामले में जैंत निवासी ऊदल पुत्र रज्जो, नटवर पुत्र करतार बौहरे, जीतू पुत्र सरदार, राजू, महेश, राजू पुत्र लक्ष्मण, यश, पवन प्रताप पुत्र लक्ष्मण, जगवीर सिंह पुत्र हुकुम सिंह, बंका और रोनो के साथ ही 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

योगी की सभा पर भी पड़ा जाम का असर
भाजपा सांसद प्रत्याशी हेमा मालिनी के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा होनी थी। जाम लगने के कारण जैंत, चौमुंहा, अकबरपुर, छाता, कोसी के भाजपा कार्यकर्ता सभा स्थल तक नहीं पहुंच पाए। सभी जाम में फंसे रहे। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के लिए नामांकन करने जा रहे अकबरपुर निवासी भानु प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed