फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big accident on Agra-Lucknow Expressway in Firozabad

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, कई यात्री घायल

Sat, 26 Oct 2019 10:38 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Oct 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Big accident on Agra-Lucknow Expressway in Firozabad
सड़क हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्राइवेट स्लीपर बस एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई गई। हादसे में 10 बस यात्री घायल हो गए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


हादसा फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में तड़के तकरीबन चार बजे हुआ। राजस्थान के जयपुर से सीतापुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही यूपीडा कर्मचारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लाया गया। बस में सवार 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में कानपुर की डॉक्टर आकांक्षा तिवारी भी हैं, जो नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार सभी लोग दिवाली पर अपने-अपने घर जा रहे थे। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed