फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bidi smoking, 12 challan

बीडी पीते मिले 12 लोगों के काटे गए चालान

Sat, 28 May 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
bidi smoking, 12 challan
कासगंज में सहावर के स्वास्थ्य केंद्र पर धूम्रपान कर रहे लोगों का चालान काटती स्वास्थ्य विभाग की ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाए जा रहे तंबाकू नियंत्रण माह के तहत अस्पताल परिसरों में अभियान चलाया। इस दौरान तंबाकू या बीड़ी सिगरेट पीते मिले 12 लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया, जिससे शौकीनों में खलबली मच गई। वहीं, सीएमओ कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

विभाग द्वारा चलाए अभियान के दौरान सबसे अधिक छह लोग सहावर में तंबाकू खाते व बीड़ी पीते मिले। जबकि पटियाली में 3, सोरों में 2, गंजडुंडवारा में 1 व्यक्ति तंबाकू सेवन करते पाया गया। इसके बाद विभाग ने इन सभी के चालान काट दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन करना हानिकारक है। विभाग से जुडे़ स्वास्थ्य कर्मी जिले में लोगों को तंबाकू सेवन न करने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने कि तंबाकू के प्रति लोगों को जागरूक करना हमारा कर्तव्य है, जिससे कि तंबाकू के सेवन से लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सिगरेट का धुआं फेफड़ों को प्रभावित करता है। सिगरेट, गांजा, तंबाकू का सेवन करने वालों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाए गए अभियान में 12 लोगों को पकड़ा गया। इनसे जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed