फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhukkhad Recipe Challenge Online Cooking Competition last date 31 july

भुक्खड़ रेसिपी चैलेंज की अंतिम तिथि 31 जुलाई, दिखाएं पाक कला का हुनर, जीतें 51 हजार का इनाम

Sun, 26 Jul 2020 02:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jul 2020 02:09 PM IST
सार

  • भुक्खड़ रेसिपी चैलेंज की अंतिम तिथि 31 जुलाई
  • पहली मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के साथ लाइव शो करने का मौका

विज्ञापन
Bhukkhad Recipe Challenge Online Cooking Competition last date 31 july
भुक्खड़ रेसिपी चैलेंज, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में अगर आप घर पर लॉकडाउन में हैं तो दिखाएं अपनी कुकिंग का टैलेंट और जीतें इनाम। क्या आपने अभी तक अपनी मनपसंद रेसिपी तैयार नहीं की है... तो देर न करें यह मौका है अपनी पाक कला से दुनिया को परिचित कराने का। 

विज्ञापन


बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड और अमर उजाला लेकर आए हैं अपने पाठकों के लिए एक अनोखी ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता जिसका नाम है ‘भुक्खड़ रेसिपी चैलेंज’  अगर आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे ज्यादा है और आप की रेसिपी में है कुछ खास तो इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जीत सकते हैं 51000 का नकद पुरस्कार। प्रतियोगिता में आपको भारत की पहली मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के साथ लाइव शो पर आने का सुनहरा मौका मिलेगा। 
विज्ञापन



ऐसे करें अपनी रेसिपी अपलोड    

बीएल एग्रो व अमर उजाला प्रस्तुत भुक्खड़ रेसिपी चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए www.oyebhukkad.com पर जाकर अपनी रेसिपी अपलोड करें या 08045491412 पर मिस्ड कॉल करें। आप अपनी रेसिपी हमें व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर रेसिपी भेजने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, लिंग, पता, रेसिपी की फोटो और उसे बनाने का तरीका मोबाइल नंबर 7253985620 पर भेजें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख रखें ध्यान, कहीं छूट न जाएं मौका

रेसिपी भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2020 है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप 8858900080 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। कुकिंग प्रतियोगिता में सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुषों का भी उत्साह जबरदस्त देखा जा रहा है।

अमर उजाला की पहल सराहनीय

शेफ पंकज भदौरिया ने कहा कि बीएल एग्रो और अमर उजाला की ये पहल सराहनीय है। इस महामारी के समय में लोग घर बैठे बोर हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपना हुनर दिखाने का और कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही जैसे हमारे मास्टर शेफ में तीन मापदंड सोच, सूरत व स्वाद थे वैसे ही मैं भी डिश की सोच, सूरत और स्वाद परखूंगी।

नई ऊर्जा का संचार होगा

शेफ हिमांशु आर्य ने कहा कि इस महामारी के समय जब लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। उनके लिए बीएल एग्रो और अमर उजाला इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार करने का काम करेंगे। एक अच्छी और नई सोच के लिए दोनों बधाई के पात्र हैं। लोगों की रेसिपी परखने के लिए तीन मापदंड का सहारा लूंगा..प्रस्तुतिकरण, विवरण और नयापन। 

हिमांशु आर्य मास्टर शेफ इंडिया सीजन 6 के टॉप 8 कंटेस्टेंट रहे हैं। साथ में निर्णायक की भूमिका में मास्टर शेफ नवनीत रस्तोगी, शेफ कविता सिंह और शेफ संध्या भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed