फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BHU incident can not be praised said up governor ram naik

#BHU में लाठीचार्ज पर राज्यपाल खफा, बोले सरकार करा रही जांच

Wed, 27 Sep 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 27 Sep 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
BHU incident can not be praised said up governor ram naik
राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
यूपी वेटरनेरी विवि के सातवें दीक्षांत समारोह में आए राज्यपाल राम नाईक ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में हुए लाठीचार्ज पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इसकी सराहना नहीं की जा सकती है। प्रदेश सरकार घटना की जांच करा रही है। पूरे मामले पर हम भी निगाह रखे हुए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा के दीक्षांत समारोह में आए राज्यपाल राम नाईक ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में जिस वक्त यह घटना हुई, मैं खुद बनारस में मौजूद था। 
विज्ञापन


इस घटनाक्रम के चलते प्रधानमंत्री के काफिले का रास्ता बदला गया। उन्होंने वेटरनेरी विवि के दीक्षांत समारोह की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि इस विवि ने डिग्री प्रमाण पत्रों का डिजिटलाइजेशन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अब डिग्रियों में गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। इसे आधार से भी लिंक कर दिया गया है। प्रदेश के लिए विश्वविद्यालयों के लिए यह बेहतर पहल है। इस पर अन्य विवि को भी जल्द काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed