{"_id":"613657478ebc3e38a071913e","slug":"bhogaon-police-caught-two-vicious-thieves-in-an-encounter-mainpuri-news-agr5066131140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगांव पुलिस मुठभेड़ में पकड़े दो शातिर चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगांव पुलिस मुठभेड़ में पकड़े दो शातिर चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। थाना पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इनके कब्जे से चोरी किया गया जेवर नकदी व तमंचा कारतूस मिले। पूछताछ में चोरी की कई वारदात करने की बात कबूली है। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेेश किया।
थाना पुलिस को रविवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि एलाऊ रोड पर दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हुए हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस ने जब संदिग्धों की घेराबंदी की तो वह लोग भागने लगे। पीछा कर रही पुलिस टीम पर तमंचा से फायर करना शुरू कर दिया। बचाव करते हुए पुलिस टीम ने भाग रहे दोनों हमलावरों को पकड़ लिया। थाने ले जाकर पूछताछ करने पर युवकों ने अपने नाम राहुल निवासी चंदनपुर थाना बेवर और श्रीकांत निवासी गांव रुई भोगांव बताया। उनके कब्जे से पुलिस को एक झुमकी, एक पायल, 2800 की नकदी, दो तमंचा और कारतूस मिले। चोरों ने बताया कि 14 अगस्त को मोहल्ला चौधरी में चोरी की वारदात अंजाम दी थी। इसके अलावा पुलिस को अन्य वारदातों के संबंध में अहम जानकारियां दीं। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार शातिर चोरों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।