फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhogaon police arrested two cows

भोगांव पुलिस ने दो गोकश किए गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bhogaon police arrested two cows
भोगांव। थाना पुलिस ने रविवार को छाछा रोड के पास प्रतिबंधित मीट ले जा रहे दो गोकशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 50 किलो मीट बरामद हुआ। पशु चिकित्साधिकारी ने मीट का सैंपल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली कि दो गोकश प्रतिबंधित मीट को बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। एसआई आदेश भारद्वाज टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। छाछा रोड स्थित डायट स्कूल के पास हाथ में थैला पकड़े हुए दो संदिग्धों को पकड़ लिया। थैला खोलकर देखा तो करीब 50 किलो प्रतिबंधित मीट मिला। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम सलीम और आमिर निवासी मोहल्ला प्रेम चिरैया बताया। बताया कि वह लोग मीट को शहर में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। उनके कब्जा से पुलिस को एक तमंचा और कारतूस भी मिला। दोनों ने मोटा रोड नदी किनारे गोवंश को काटा जाना कबूल किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीके गर्ग ने मीट का सैंपल जांच के लिए भेजा है। बरामद मीट को गड्ढा खोद कर उसमें दबा दिया गया। दोनों गोकशों के विरुद्ध पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed