{"_id":"66ef85e5e82d80779b001b5a","slug":"bhms-is-also-being-taught-from-dayalbagh-educational-institute-admission-will-be-done-on-60-seats-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: दयालबाग शिक्षण संस्थान से अब BHMS की भी पढ़ाई, 60 सीटों पर होगा एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दयालबाग शिक्षण संस्थान से अब BHMS की भी पढ़ाई, 60 सीटों पर होगा एडमिशन
Sun, 22 Sep 2024 08:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 08:20 AM IST
सार
दयालबाग शिक्षण संस्थान में अब बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन व सर्जरी कॉलेज के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई है। यहां पहले सत्र में 60 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
दयालबाग शिक्षण संस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। शुरुआत होम्योपैथिक कॉलेज के साथ हो गई। मेडिकल काॅलेज खोलने के प्रयास को शनिवार को हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन
Trending Videos
डीईआई की ओर से बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन व सर्जरी (बीएचएमएस) काॅलेज खोलने का प्रस्ताव बीते वर्ष केंद्र सरकार को भेजा गया था। शनिवार को आयुष मंत्रालय की ओर से होम्योपैथिक काॅलेज बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। निदेशक सी. पटवर्धन ने बताया कि इसी वर्ष से संस्थान में 60 सीटों पर बीएचएमएस कोर्स शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते वर्ष भी इसे लेकर प्रयास किए गए थे, लेकिन कुछ कारणों से मामला अटक गया था। अब काॅलेज स्थापित करने के मानक पूरे कर लिए हैं। केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति देने से पहले काॅलेज में निरीक्षण के लिए आई टीम ने जमीन, बिल्डिंग और अन्य संसाधन की जानकारी ली थी। यह उपलब्धता होम्योपैथी के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगा।