फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BHMS is also being taught from Dayalbagh Educational Institute admission will be done on 60 seats

UP News: दयालबाग शिक्षण संस्थान से अब BHMS की भी पढ़ाई, 60 सीटों पर होगा एडमिशन

Sun, 22 Sep 2024 08:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 08:20 AM IST
सार

दयालबाग शिक्षण संस्थान में अब  बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन व सर्जरी कॉलेज के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई है। यहां पहले सत्र में 60 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
BHMS is also being taught from Dayalbagh Educational Institute admission will be done on 60 seats
दयालबाग शिक्षण संस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। शुरुआत होम्योपैथिक कॉलेज के साथ हो गई। मेडिकल काॅलेज खोलने के प्रयास को शनिवार को हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन




 

डीईआई की ओर से बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन व सर्जरी (बीएचएमएस) काॅलेज खोलने का प्रस्ताव बीते वर्ष केंद्र सरकार को भेजा गया था। शनिवार को आयुष मंत्रालय की ओर से होम्योपैथिक काॅलेज बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। निदेशक सी. पटवर्धन ने बताया कि इसी वर्ष से संस्थान में 60 सीटों पर बीएचएमएस कोर्स शुरू होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष भी इसे लेकर प्रयास किए गए थे, लेकिन कुछ कारणों से मामला अटक गया था। अब काॅलेज स्थापित करने के मानक पूरे कर लिए हैं। केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति देने से पहले काॅलेज में निरीक्षण के लिए आई टीम ने जमीन, बिल्डिंग और अन्य संसाधन की जानकारी ली थी। यह उपलब्धता होम्योपैथी के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed