फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bheemnagar Organizing Committee filed a case against those whom they invited as special guests Know Matter

UP: भीमनगरी आयोजन समिति ने जिन्हें विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाया...उनके ही खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 21 Apr 2024 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 09:07 AM IST
सार

भीमनगरी के मंच से पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाए गए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ आयोजन समिति ने केस दर्ज कराया है। दरअसल मामला उस समय खराब हुआ जब विशिष्ट अतिथि ये भूल गए कि जिस मंच से वो भाषण दे रहे हैं वो सामाजिक है नाहीं राजनीतिक।

विज्ञापन
Bheemnagar Organizing Committee filed a case against those whom they invited as special guests Know Matter
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में भीमनगरी के मंच से राजनीतिक भाषण देना दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह यादव को भारी पड़ गया। उनके विरुद्ध भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष ने ही केस दर्ज कराया है। कमेटी ने उन्हें बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


देवरी रोड स्थित नंदपुरा में 15 अप्रैल को भीमनगरी का आयोजन किया गया था। इसमें पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और दिल्ली के प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह यादव को आमंत्रित किया गया था। मंच पर मौर्य के भाषण के बारे में छावनी के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश से विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन


अब भीमनगरी के अध्यक्ष मुकेश कुमार कल्याण ने प्रोफेसर के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का केस लिखाया है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने सभी मेहमानों को अवगत कराया था कि यह सामाजिक कार्यक्रम है। आचार संहिता लगी है। राजनीतिक बयानबाजी नहीं करें। इसके बाद भी लक्ष्मण सिंह ने राजनीतिक भाषण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर के एसीपी पीयूषकांत राय ने बताया कि बिना अनुमति लिए सार्वजनिक मंच से राजनीतिक भाषण देने पर आयोजकों ने केस दर्ज कराया है। इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed