फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhavna Van was given a ticket and left for Gujarat

भावना वेन को टिकिट दिलाकर गुजरात के लिए किया रवाना

Mon, 17 Jan 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bhavna Van was given a ticket and left for Gujarat
मैनपुरी। दो माह से जिला अस्पताल में भर्ती महिला को समृद्ध भारत एनजीओ के संचालक ने टिकट बुक कराकर गुजरात के लिए रवाना किया। महिला को लेने पहुंचे पति का मोबाइल चोरी होने पर उसे नया मोबाइल भी खरीदकर दिलवाया और उसकी सिम भी अपडेट कराई गई।
विज्ञापन

दो माह पहले एक महिला जिला अस्पताल पहुंची थी। उसके सिर में चोट थी और कीड़े पड़े हुए थे। जिला अस्पताल में महिला को अज्ञात में भर्ती कर उपचार दिया गया। ठीक होने के बाद महिला से बातचीत की तो उसकी भाषा से पता चला कि वह गुजरात की है। समृद्ध भारत एनजीओ के अध्यक्ष रोहित कुमार मार्तंड और सचिव संगीता गौतम ने गुजरात में अपने मित्रों से संपर्क कर महिला का वीडियो भेजा। इसके बाद महिला की पहचान गुजरात के नौसारी निवासी भावन वेन के रूप में हुई। शनिवार को भावना वेन के पति बलदेव भाई जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला दो माह पहले घर से नाराज होकर आ गई थी, इसके बाद भटकते हुए मैनपुरी पहुंच गई होगी। वहीं शनिवार की रात जिला अस्पताल में बलदेव का मोबाइल चोरी हो गया।
विज्ञापन

रविवार को प्रभारी सीएमएस डॉ. अशोक कुमार और सीओ सिटी अभयनरायण से समृद्ध भारत एनजीओ के अध्यक्ष रोहित कुमार मार्तंड और सचिव संगीता गौतम ने मुलाकात की और महिला की मदद का भरोसा दिया। रोहित ने सोमवार को महिला और उसके पति की कानपुर से गुजरात के लिए टिकट बुक कराई। मैनपुरी से कानपुर तक उन्हें बस का किराया देकर भेजा। रोहित ने उन्हें एक मोबाइल भी खरीदकर दिया। वहीं सीएमएस ने महिला के पति को 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी। सोमवार की सुबह महिला और उसके पति को बस से कानपुर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed