फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhartiye kissan union padyatra, etah to lucknow

एटा से लखनऊ तक निकालेंगे पदयात्रा

Thu, 06 Jan 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
bhartiye kissan union padyatra, etah to lucknow
किशनी। अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने बृहस्पतिवार को प्रदेश महासचिव रनवीर यादव के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि संगठन 10 जनवरी को एटा से लखनऊ तक पदयात्रा निकालेगा। सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाकर किसानों को झुनझुना दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के एक वर्ष तक धरना देने के बाद सरकार ने एमएसपी पर कानून की बजाय कमेटी बनाकर झुनझुना पकड़ा दिया है। गारंटी कानून नहीं बनने से किसानों को मंडी में कम कीमत पर धान बेचना पड़ रहा है। अधिकारियों ने क्रय केंद्रों पर धान खरीद में लूट मचा रखी है। एक वर्ष तक धरना देने के बाद पंजाब और हरियाणा के किसानों का गीला धान भी क्रय केंद्रों पर खरीदा गया। जबकि मैनपुरी, इटावा, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया व कन्नौज के किसानों की धान खरीद नहीं हो पाई है। धान खरीद केंद्रों पर अधिकारियों के एजेंट लगे हुए हैं जो सरकार के संरक्षण में हैं। अब किसानों को अपनी लाठी मजबूत करनी होगी। राष्ट्र्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, जिलाध्यक्ष बलराम सिंह, रनवीर सिंह, रामपाल यादव, बॉबी यादव, विपिन यादव, सुभाष यादव, ममता यादव, आरती गुप्ता, देवेंद्र यादव, ज्ञान सिंह, नीरज यादव, पारस गुप्ता, धीरज यादव, सत्यवीर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed