फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhartiye kissan union demanded loan waiver for farmers

किसानों का कर्जा व बिल माफ करने की किसानों ने उठाई मांग

Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bhartiye kissan union demanded loan waiver for farmers
कासगंज में एसडीएम को ज्ञापन देते भकियू भानु के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के द्वारा किसानों के कर्जा व बिल माफ करने सहित अन्य मांगों को उठाया गया। इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव अरुण चौहान ने कहा कि किसानों के सभी प्रकार के कर्जे माफ किए जाएं। कर्जा होने के चलते किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही हैं। फसल जो आमदनी होती है उसका काफी हिस्सा कर्जा की ब्याज में ही चला जाता है। कर्जा माफ होने से किसानों को राहत मिलेगी। वहीं बिजली के बिल को भी माफ किए जाने की किसानों ने मांग की। उन्होंने कहा कि किसान लखनऊ में होने वाली 19 दिसंबर की महापंचायत में पहुंचकर पंचायत को सफल बनाएं। जिलाध्यक्ष बृजेश चौहान ने कहा कि किसानों के हित के लिए किसान आयोग का गठन किया जाए। इस दौरान राष्ट्रीय मुख्य सचिव जय सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ सुशील कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत, जिला उपाध्यक्ष विशाल, सूरज, मनीष कुमार, रघुवर दयाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed