फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bharatpur house

किचन के कचरे से खाद बनाएगा भरतपुर हाउस

Sun, 27 Dec 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 27 Dec 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
bharatpur house
शहरी विकास मंत्रालय की रेटिंग में देश भर में आगरा की भरतपुर हाउस रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को यूं ही चौथा पायदान हासिल नहीं हुआ। कालोनी के लोगों की पहल और जागरूकता ने उन्हें ये मुकाम दिलाया है। केवल सफाई ही नहीं, बल्कि भरतपुर हाउस कालोनी सड़क, सुरक्षा और व्यवस्थाओं में भी शहर की दूसरी पॉश कालोनियों से कहीं आगे है और अनूठे प्रयोग करती रही है। शहर में पहली बार किचन के कूड़े को फेंकने की जगह भरतपुर हाउस में खाद बनाने का प्लांट लगाया जा रहा है, जिसमें कूड़े से महज 24 घंटे में ही खाद बना दी जाएगी और इसे कालोनी के पार्क में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

भरतपुर हाउस कालोनी में प्रवेश और निकास के अलग गेट हैं और पूरी कालोनी सीसीटीवी के दायरे में है। नाइट विजन कैमरों के साथ हर कोना कैमरे में कैद होता रहता है। एसोसिएशन ने ही यहां अपने खर्च पर आरसीसी की रोड बनवाई है। रोड में डक्ट का प्रावधान किया गया है ताकि बार बार खोदाई न करनी पड़े। बिजली, फोन, सीवर के लिए अलग से लाइनें डाली गई हैं। ऑटोमेटिक रोड क्लीनर से कालोनी की सड़कों की सफाई होती है, जो रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने ही खरीदा है। कालोनी के तीन पार्कों में से एक बच्चों के लिए है और इसमें टर्फ के साथ झूले लगाए गए हैं। बाकी दो पार्क हरे भरे रखे गए हैं और रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कामयाब नमूना हैं।
विज्ञापन


रसोई से निकलने वाले कूड़े को अब फेंका नहीं जाएगा, बल्कि उससे खाद बनाई जाएगी। यह खाद कालोनी के पार्क में ही उपयोग होगी। अगले महीने तक डिस्पोजल यूनिट लगा दी जाएगी। निगम की दिक्कतें भी इससे कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरन डावर
निवासी, भरतपुर हाउस

कालोनी के लोग सफाई पसंद होने के साथ हर समस्या के हल के लिए आगे रहते हैं। जो नियम कालोनी में लागू हैं, लोग उनका पूरा पालन कर सहयोग देते रहे हैं। उनकी जागरूकता ने ही हमें देश में चौथे नंबर की कालोनी का निवासी बनाया है।
चरनजीत थापर
अध्यक्ष, रेजीडेंट वेलफेयर एसो.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed