{"_id":"63e1ba6b1c8c295c1300364b","slug":"bharatiya-kisan-sangh-demonstrated-collectorate-in-case-of-land-parcel-land-in-agra-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का प्रदर्शन: ट्रेक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट, नारेबाजी करते समय हो गई पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का प्रदर्शन: ट्रेक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट, नारेबाजी करते समय हो गई पुलिस से नोकझोंक
Tue, 07 Feb 2023 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:11 AM IST
सार
सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक समेत अन्य वाहनों से दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के नहीं मिलने पर धरना शुरू कर दिया। लैंड पार्सल की जमीन वापस करने और एडीए के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
ज्ञापन देते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में लैंड पार्सल जमीन मामले में भारतीय किसान संघ ने सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते समय किसानों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां और विपिन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक समेत अन्य वाहनों से दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के नहीं मिलने पर धरना शुरू कर दिया। लैंड पार्सल की जमीन वापस करने और एडीए के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
किसानों ने आरोप लगाया कि एत्मादपुर और सदर तहसील के कई गांवों में किसानों को बिना बताए खतौनी से नाम हटाकर एडीए के नाम कर दिया है। पुन: किसानों के नाम जमीन नहीं हुई तो बेमियादी धरना करेंगे। मौके पर आए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। तीन बजे प्रदर्शन समाप्त किया गया। प्रदर्शन में कृपाल सिंह फौजदार, सौरभ यादव, नत्थू सिंह धाकरे, महाराज सिंह, राजकुमार दीक्षित, ओमवीर सिंह, गिर्राज सिंह आदि मौजूद रहे।