फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bharat Gaurav Train Darshan Of Seven Jyotirlingas In Summer Season know fair

Bharat Gaurav Train: इन गर्मियों में करिए सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, किस्तों में दे सकेंगे किराया

Tue, 30 Apr 2024 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 01:15 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में धार्मिक यात्रा करने वालों के लिए आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। खास बात ये है कि आप इस यात्रा का किराया किस्तों में दे सकते हैं।
 

विज्ञापन
Bharat Gaurav Train Darshan Of Seven Jyotirlingas In Summer Season know fair
भारत गौरव ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की भारत गौरव विशेष ट्रेन 22 मई से रवाना होगी। ये 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। 22 मई से 2 जून तक यानी 11 रात और 12 दिन का सफर है।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं। ट्रेन में 767 बर्थ हैं। इसमें 2 एसी की 49, थ्री एसी की 70 और स्लीपर की 648 सीटें हैं। ट्रेन में योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई और ललितपुर स्टेशन से बैठ सकते हैं।
विज्ञापन


स्लीपर क्लास में 22150 रुपये प्रति व्यक्ति, 3 एसी क्लास में 36700 रुपये प्रति व्यक्ति और 2 एसी क्लास में 48600 रुपये प्रति व्यक्ति किराया है। यात्रियों के ठहरने, भोजन, नाश्ता और स्थानीय भ्रमण इसी में शामिल है। ईएमआई की भी सुविधा है, जिसमें 1074 रुपये प्रति महीने देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed