फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhandai railway station developed as a junction in Agra

UP: आगरा का ये स्टेशन बनने जा रहा जंक्शन, सुपरफास्ट ट्रेनों का होगा ठहराव; क्षेत्र को लगेंगे विकास के पंख

Sat, 11 Jan 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह सोनवीर सिंह चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
सोनवीर सिंह चाहर, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 09:29 AM IST
सार

भांडई रेलवे स्टेशन को दिल्ली ट्रैक से मिलाने के लिए एक बाईपास लाइन का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस स्टेशन के जंक्शन बन जाने से क्षेत्रीय लोगों के साथ किसानों को भी फायद होगा।

विज्ञापन
Bhandai railway station developed as a junction in Agra
भांडई रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृत योजना के तहत आगरा कैंट से दक्षिण दिशा में 10 किमी दूर मौजूद भांडई रेलवे स्टेशन को अब भांडई जंक्शन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका कार्य अंतिम चरण में है। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों के लिए यातायात की सुविधाएं सुगम होने के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन



 

Bhandai railway station developed as a junction in Agra
भांडई स्टेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाईपास लाइन का भी चल रहा निर्माण
जंक्शन से दिल्ली ट्रैक को मिलाने के लिए एक बाईपास लाइन का निर्माण कार्य भी चल रहा है। साथ ही इटावा बटेश्वर रेल लाइन के दोहरीकरण का प्रस्ताव भी है। इसका फायदा तीन तहसील के सैकड़ों गांव के लाखों लोगों को होगा। इसमें सदर, फतेहाबाद, खेरागढ़ शामिल हैं। इस क्षेत्र के कई गांव में बड़े पैमाने पर बागवानी भी होती हैं। उम्मीद है कि किसानों को भी इसका फायदा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhandai railway station developed as a junction in Agra
भांडई स्टेशन । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुपरफास्ट ट्रेनों का होगा ठहराव
अब स्थानीय लोगों को सुपर फास्ट ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद भी जागी है। जंक्शन पर यात्रियों के लिए प्लेटफार्म तक जाने के लिए ओवर ब्रिज, 4 प्लेटफार्म, पानी, बेंच एवं टीनशेड की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेलवे सुरक्षा बल की एक चौकी भी बनाई है। स्टेशन पर अभी छह पैसेंजर यात्री ट्रेनों का ठहराव है। टिकट काउंटर पर मात्र पैसेंजर ट्रेन का टिकट उपलब्ध है।

 
विज्ञापन

क्षेत्र में लगेंगे विकास के पंख
अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि यहां सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव होने पर क्षेत्र की सूरत बदल सकती है। जंक्शन के पास ही आगरा विकास प्राधिकरण की तरफ से एक टाउनशिप बनाई जा रही है। यह स्टेशन ग्वालियर हाईवे से एक किलोमीटर दूर और दक्षिणी बाईपास से सटा हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में भी परेशानी नहीं। 
 

इन गांव के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ
भांडई, कुठावली, ककुआ, बाद, कबूलपुर, जारूआ कटरा, मुढेहरा, रमगढ़ा भाहई, मुबारिकपुर, गोपालपुरा, इटौरा, सिंगेंचा, कबूलपुर, जोनई, बिसेहरा, मनकेंडा, रामनगर, गढ़ी उसरा, मुरकिया, नोहवार गढ़ी आदि गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

सुपर फास्ट ट्रेनों के होगा ठहराव 
गांव बाद के पूर्व प्रधान मानसिंह का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेन रुकने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यहां हजारों लोग आएंगे तो क्षेत्र में निजी व्यवसायों को मजबूती मिलेगी। कुठावली के प्रधान केके चाहर का कहना है कि आगरा विकास प्राधिकरण की तरफ से थोड़ी दूरी पर ही टाउनशिप बनाई जा रही है। निश्चित रूप से स्टेशन से भी क्षेत्र में चौमुखी विकास होगा। होटल इंडस्ट्रीज, एजुकेशन इंस्टीट्यूट भी विकसित हो सकेंगे। सथानीय निवासी देशराज सिंह का कहना है कि स्टेशन के पास उनकी चाय की दुकान है। स्टेशन के नए स्वरूप से व्यवसाय भी बढ़ जाएगा। न्यू दक्षिणी बाईपास है और ग्वालियर हाईवे है, जिससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed