फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhakuyu will unite the farmers in the village

गांव में किसानों को एकजुट करेगी भाकियू

Fri, 12 Mar 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bhakuyu will unite the farmers in the village
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की बैठक शुक्रवार को देवी रोड स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा किसानों को एकजुटता दिखानी होगी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को उनके अधिकारों के प्रति एकजुट करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन में ही शक्ति है। संगठन के आगे हर सरकार को झुकना पड़ता है। किसान जब तक एकजुट नहीं होंगे तब तक सरकार उनकी बात नहीं सुनेगी। उन्होंने कहा किसान तीन महीने से आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

एमएसपी पर कानून बनाने और तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। लगभग 300 किसानों की आंदोलन के दौरान मौत हो चुकी है। कृषि कानूनों से किसानों को नुकसान होगा। कृषि कानूनों से पूंजीपतियों को लाभ होगा। अगर किसानों की मांगें नहीं मानी जाती हैं तो भाकियू 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेगी। योगेंद्र प्रसाद दुबे, बेंचेलाल, अहिवरन सिंह, हाकिम सिंह, उदयवीर सिंह, ओमवीर यादव, राजा ठाकुर, संतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed