फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhakiyu Swaraj's protest against police

Agra News: भाकियू स्वराज का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 10 Sep 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Swaraj's protest against police
फोटो33गांव तबालपुर में सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ।सं
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने बुधवार काे पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया तो पुलिस ने उन्हें गांव तबालपुर में रोक लिया। एसडीएम सदर और सीओ सहावर मौके पर पहुंच गए। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एसडीएम को डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपा। भाकियू स्वराज की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट, पुलिस मुख्यालय समेत तहसीलों पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर प्रदर्शन का एलान किया गया था। इसके लिए सुबह से ही सैकड़ों किसान कार्यकर्ता ढोलना क्षेत्र के गांव गढ़ी हरनाठेर में संगठन के केंद्रीय कार्यालय पर जुटना शुरू हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय भी मौजूद रहे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान संगठन ने कलेक्ट्रेट की ओर से कूच करना शुरू किया तो पुलिस ने किसान कार्यकर्ताओं को गांव तबालपुर में रोक लिया। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन पीएसी और भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गई। एसडीएम सदर संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचकर गए। उन्होंने किसान कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। डीएम प्रणय सिंह से फोन पर वार्ता के बाद किसान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। इसके बाद एसडीएम सदर किसान संगठन के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय समेत अन्य किसान कार्यकर्ताओं ने उन्हें डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो 26 सितंबर को हर गांव और चौराहे पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका जाएगा। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि किसानों को समझाकर एसडीएम सादर ने ज्ञापन ले लिया। इसके बाद किसान कार्यकर्ता वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed