{"_id":"6171a24929dcb0667f586060","slug":"bhakiyu-lokshakti-created-a-ruckus-for-not-distributing-dap-for-three-days-agra-news-agr512228573","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से डीएपी न बांटने पर भाकियू लोकशक्ति ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से डीएपी न बांटने पर भाकियू लोकशक्ति ने किया हंगामा
विज्ञापन
जसराना- जसराना में डीएपी न मिलने की जानकारी तहसीलदार को देते भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकरी एवं किस?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। तीन दिन से ओटीपी न आने और डीएपी वितरित नहीं किए जाने के विरोध में भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सहकारी बैंक परिसर में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। किसान नेताओं और तहसीलदार द्वारा उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद ओटीपी आया और डीएपी का वितरण कराया गया।
साधन सहकारी समिति जसराना एवं पारौली पर विगत तीन दिन से डीएपी का वितरण नहीं हो रहा था। मामले की जानकारी पर भाकियू (लोकशक्ति) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र यादव पदाधिकरियों के साथ समितियों पर पहुंच गए। तीन दिन से डीएपी का वितरण नहीं होने पर हंगामा करते हुए भाकियू (लोकशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
सूचना पर तहसीलदार जसराना ब्रह्मानंद कठेरिया एवं कृषि अधिकारी हंसराज पहुंच गए। किसानों की समस्या के मद्देनजर तहसीलदार ने उच्चाधिकारियों से बात की। इसके बाद ओटीपी आया और किसानों को डीएपी का वितरण किया यगा। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुल यादव, जिला महासचिव मुकेश यादव, कौशलेंद्र प्रताप छोटू, अभिषेक शर्मा, संजय कुमार, आसिफ अली, अमित प्रताप, योगेंद्र, अजीत सिंह आदि पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
--- किसानों की समस्या पर समिति पर गए थे। अधिकारियों से बात करने के बाद करने के बाद डीएपी का वितरण कराया गया है। किसानों की समस्याओं को हल कराने का प्रयास किया जाता रहेगा।
---- डॉ. पुष्पेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू लोकशक्ति ---
निरीक्षण के दौरान ओटीपी न आने पर डीएपी के वितरण न होने की समस्या संज्ञान में आने पर एआर कोऑपरेटिव से बात की गई। ओटीपी मंगवाने के बाद डीएपी का वितरण कराया गया है।
---- ब्रह्मानंद कठेरिया, तहसीलदार जसराना