फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhakiyu created ruckus on Khandauli toll for two hours, jammed

खंदौली टोल पर दो घंटे तक भाकियू ने किया हंगामा, लगा जाम

Sat, 23 Jul 2022 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu created ruckus on Khandauli toll for two hours, jammed
खंदौली (आगरा)। यमुना एक्सप्रेस वे खंदौली टोल प्लाजा पर टोल फ्री कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम को धरना-प्रदर्शन और हंगामा किया। इस दौरान दो घंटे तक टोल की चार लेन पर यातायात बंद रहा। नोएडा से संगठन के पदाधिकारियों की ओर से मांगें मान लिए जाने की सूचना पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम मुद्गल, फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष मनसुख पहलवान आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शाम करीब छह बजे 40-50 वाहनों के काफिले के साथ एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पहुंच गए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जेवर टोल पर अपने पदाधिकारियों के साथ हुई अभद्रता का हवाला देे हुए टोल पर हंगामा शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन ने बताया की जेवर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया गया था। इसके साथ ही यहां भी लोग धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त किया गया। धरने के दौरान राजेंद्र कुमार, देशराज सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान जाम के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चार लेन बंद होने से गाड़ियां फंसी रहीं। टोल के कर्मचारी देर शाम तक यातायात को सुचारु करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed