फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhakiyu blocked the state highway in Bah, clashed with the police

Agra News: बाह में भाकियू ने जाम किया स्टेट हाईवे, पुलिस से हुई झड़प

Wed, 27 May 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu blocked the state highway in Bah, clashed with the police
बाह में भाकियू महाश​क्ति का तहसील परिसर में धरना स्थल पर एसडीएम, एसीपी से वार्ता, ज्ञापन
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे को बाह थाने के सामने मंगलवार की दोपहर 1 बजे भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने जाम कर दिया। चकमार्ग, तालाबों पर अतिक्रमण को हटाने, बारिश से पहले नाले नालियों की सफाई किए जाने एवं दागदार छवि के लेखपालों को हटाए जाने की मांग लेकर लगाए गए जाम के दौरान भाकियू नेताओं की पुलिस से तीखी झड़पें हुई। करीब आधा घंटे रहे जाम के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

जाम के बाद समस्याओं के समाधान तक तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए बैठ गए। एसडीएम एवं एसीपी के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा ग्रामीण किसानों के साथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पैदल मार्च करते हुए तहसील मुख्यालय जा रहे थे। दोपहर 1 बजे पैदल मार्च में पुलिस न दिखने पर थाने में घुस गए। जहां से बल पूर्वक हटाए जाने पर नाराज भाकियू नेताओं ने थाने के सामने ही आगरा-इटावा स्टेट हाईवे जाम कर दिया। जाम में हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने पर पहुंची पुलिस के साथ भाकियू नेताओं की तीखी झड़प हुई। पुलिस के व्यवहार को लेकर नाराज भाकियू नेता करीब आधे घंटे के जाम बाद तहसील मुख्यालय पर समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। एसडीएम विनोद कुमार, एसीपी हरेकृष्ण शर्मा किसान नेताओं से बात करने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। वार्ता के दौरान बाह पुलिस के दिखने पर भाकियू नेताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ एसीपी से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने किसान नेताओं को जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं एसडीएम ने चकमार्गों एवं तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने, तालाबों की सफाई और चकमार्गों की मरम्मत किए जाने का भरोसा दिलाया। दोनों जिलाध्यक्षों ने बारिश के नाम पर किसानों से 500 से लेकर 2000 रुपये तक की लेखपालों की वसूली का मामला उठाया। महीनों चक्कर काटने के बाद भी किसानों के शोषण उत्पीड़न करने वाले दागी लेखपालों को हटाए जाने की मांग की। एसडीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, विशाल राजपूत, सत्यवीर भदौरिया, धनीराम वर्मा, युवा इकाई के तहसील अध्यक्ष सचिन कुमार, आकाश भदौरिया, टिंकू भदौरिया, गजेंद्र सिंह भदौरिया, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद शर्मा, डॉ. राधेश्याम आदि रहे।
विज्ञापन

बाह में पुलिस से तकरार और जाम के दौरान स्टेट हाईवे के इटावा एवं आगरा के छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे राहगीर परेशान रहे। जाम के दौरान भाकियू का मानवीय चेहरा सामने आया। बीमार और महिलाओं को देखकर जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया, जिन महिला राहगीरों की गोद में बच्चे थे, उन्हें भी रास्ता देकर सुरक्षित निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed