फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhajan singer's body found hanging on the noose

भजन गायिका ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 30 Apr 2022 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bhajan singer's body found hanging on the noose
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा स्थित मकान में शनिवार की सुबह भजन गायिका का शव फंदे पर लटका मिला। सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गरिमा (26) शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा में भानू तोमर के मकान में उनके साथ ही रहती थीं। वह कार्यक्रमों में साथियों के साथ भजन गाती थी। बृहस्पतिवार को गरिमा और भानू खाटू श्याम के दर्शन करने गए थे, जहां से शनिवार की सुबह दोनों लौटे थे। घर लौटने के कुछ ही समय बाद महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह ने लोगों और भानू तोमर से जानकारी जुटाई। भजन गायिका ने फांसी क्यों लगाई, इस संबंध में कोई स्पष्ट रूप से नहीं बता सका।
विज्ञापन

छह महीने पहले आई थीं मैनपुरी
भजन गायिका गरिमा की शादी फर्रुखाबाद के कादरी गेट निवासी मुकेश कुमार के साथ हुई थी। गरिमा के दो बच्चे हैं। पति से हुए विवाद के बाद वह दोनों बच्चों को पति के पास छोड़कर छह माह पहले मैनपुरी आ गईं और मोहल्ला वंशीगोहरा में भानू के साथ रहने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने बनाई दूरी
पुलिस ने गरिमा के ससुराल वालों को सूचना दी लेकिन उन्होंने दूरी बनाए रखी। गरिमा की मौत के संबंध में जानकारी करने के लिए पति सहित ससुराल का कोई भी व्यक्ति मैनपुरी नहीं आया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव भानू को सौंप दिया है।

एक महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है। मृतका भानू तोमर के साथ उसके मकान में रह रही थी। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अमर बहादुर सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed