{"_id":"5e4ad4bb8ebc3ef26f27695f","slug":"bevar-club-win-24-rans-mainpuri-news-agr42997908","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में बेवर ने कोसमा को 24 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में बेवर ने कोसमा को 24 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। धीप क्रिकेट क्लब के सौजन्य से सोमवार को जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बेवर क्रिकेट क्लब ने विजय स्वरूप क्लब कोसमा को 24 रनों से पराजित कर अगले चक्र में जगह बना ली।
उद्घाटन मुकाबले में टॉस जीतकर बेवर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहले खेलते हुए निर्धरित 12 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 96 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से रिंकू यादव ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। विजय स्वरूप क्रिकेट क्लब की तरफ से अंशुल ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय स्वरूप क्लब कोसमा मात्र 72 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। टीम की तरफ से अंशुल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। बेवर की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज अरुण ने चार विकेट झटके।
पूर्व में मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि घिरोर दिनेश जाटव व अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
शिशुपाल फौजी, विवेक यादव, सुशील कुमार, सुनील कुमार, अनिल यादव, सुधाकर, विक्रम, प्रवीन कुमार, विनय कुमार, सीटू यादव, आकाश यादव, कमलेश यादव, कनही लाल, सतेंद्र यादव आदि क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।