फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Betting On Ipl Match In Closed School Sattebaz Arrests

आगराः बंद स्कूल में लगा रहे थे आईपीएल मैच पर सट्टा, 13 गिरफ्तार, दो फरार

Wed, 04 Nov 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Nov 2020 12:23 AM IST
सार

पकड़े गए लोगों के पास से 8,09,500 रुपये 18 मोबाइल, नौ बाइक, एक कार बरामद किए गए हैं। इनसे पूछताछ में पता चला कि ये 15 अक्तूबर से सट्टा लगा रहे थे। एक रजिस्टर में इसका ब्योरा मिला है।
इनके और भी साथियों के बारे में पता चला है।

विज्ञापन
Betting On Ipl Match In Closed School Sattebaz Arrests
सट्टा

विस्तार

आगरा रकाबगंज थाना पुलिस ने ईदगाह कॉलोनी से 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया। ये लोग बंद पड़े कंपोजिट पब्लिक स्कूल में आईपीएल पर सट्टा लगा रहे थे। इनके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए लोगों के पास से 8,09,500 रुपये 18 मोबाइल, नौ बाइक, एक कार बरामद किए गए हैं। इनसे पूछताछ में पता चला कि ये 15 अक्तूबर से सट्टा लगा रहे थे। एक रजिस्टर में इसका ब्योरा मिला है। इनके और भी साथियों के बारे में पता चला है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से रोहित सिंह-राजपुर चुंगी, भानू उपाध्याय -बरौली अहीर, अरुण कुमार- राजपुर चुंगी, पवन कुमार-वाजिदपुर (फतेहाबाद), श्याम सुंदर- बरौली अहीर, सोनवीर सिंह-चमरौली, ताजगंज, दुर्गेश-बरौली अहीर, राजकुमार-बरौली अहीर-, राजेंद्र कुमार-बरौली अहीर, आशीष कटारा - चमरौली, सत्यार्थ उर्फ सोनू- बरौली अहीर, हरिओम शर्मा-राजपुर चुंगी को गिरफ्तार कर लिया। बड़ा उखर्रा निवासी मोनू पंडित, छोटा उर्खरा निवासी दीपक बघेल और फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कार में बैठकर मोबाइल एप से सट्टा लगाते पांच युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन



चार करोड़ का सट्टा लगा चुका है गिरोह  
रकाबगंज थाना के प्रभारी ने बताया कि सटोरियों के इस गिरोह का सरगना मोनू पंडित है। वह फरार हो गया है। उसने जगह बदल बदलकर सट्टा कराया है। अब तक चार करोड़ का सट्टा आईपीएल पर लगवा चुका है। गिरफ्तार आरोपी भी पुराने सटोरिए हैं। ये पहले खाईबाड़ी करते थे। अब आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाने लगे। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।

मोबाइल में 20 सटोरियों के नाम
पुलिस ने बताया कि सटोरियों के मोबाइल में 20 सटोरियों के नाम मिले हैं। ये कमला नगर, न्यू आगरा, सदर के हैं। कमला नगर, सदर और रकाबगंज में ही इस बार आईपीएल के दौरान सबसे ज्यादा सटोरिए पकड़े गए हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने निर्देश दिए हैं कि सट्टा कराने वालों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाए। सट्टे से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed